फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सशक्त और समृद्ध हो भारत : अरुण

Tue, 24 Jun 2025 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। रामनगर रोड स्थित एक होटल के सभागार में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में भारत सशक्त, मजबूत और समृद्धशाली होना चाहिए, ताकि कोई देश हमारी की तरफ आंख उठाकर भी न देखे।
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि भारत को सशक्त एवं मजबूत बनाने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनके सपनों को साकार करने का काम पीएम नरेंद्र मोदी ने किया।
उन्होंने आतंकवादी हमले के बाद हुई कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने अपने ब्रह्मोस मिसाइल जैसे हथियारों पर निर्भर रहकर पाकिस्तान में आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट कर दिया। इस दौरान मेयर दीपक बाली, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, खिलेंद्र चौधरी, आशीष गुप्ता, मानवेंद्र मानस, धीरज वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें