खटीमा के राजीव नगर में महा जनसंपर्क अभियान के तहत घर-घर संपर्क करते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
खटीमा। भाजपा झनकट मंडल के कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला मंत्री भुवन जोशी के नेतृत्व में घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को सरकार की नीतियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। वहां हिमांशु बिष्ट, किशोर जोशी, विमला बिष्ट, अंजू देवी, राजेंद्र बिष्ट, किशन सिंह मेहरा, रमेश जोशी, अनीता ज्याला आदि थे।
जवाहरनगर में भाजपाइयों ने घर-घर जाकर बांटे पत्रक
शांतिपुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल के कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा की ओर से चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने जवाहरनगर स्थित बूथ संख्या 47 में पत्रक बांटे। मंडल महामंत्री तारा सिंह कोरंगा ने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत का परचम लहराएगी। वहां पर कमल सिंह ठठोला, मदन सुरकाली, शंभू प्रसाद, बंशीधर भट्ट, अनमोल चौबे, नीरज मेहता, हरीश चंद्र आदि थे। संवाद