फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया जाएगा आजादी कर पर्व

Tue, 09 Aug 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों के लिए सोमवार को बैठक हुई। इसमें डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण, पौधरोपण किया जाएगा। स्कूली छात्र-छात्राओं, एनएसएस, मिशन आगाज, सेवायोजन विभाग द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जायेंगी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि सभी सरकारी कार्यालयों में सुबह 9 बजे और कलक्ट्रेट परिसर में 9:30 पर ध्वजारोहण किया जायेगा। 14, 15 अगस्त को शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक जिले के सभी सरकारी भवनों, इमारतों, स्वतंत्रता संग्राम के ऐतिहासिक स्मारकों को रोशनी से सजाया जाएगा। 15 अगस्त को दोपहर 12 बजे से बाल सुधार गृह, स्वाधार केंद्र, कुष्ठ आश्रमों, सरकारी अस्पतालों में मिठाई, फल बांटे जाएंगे।

डीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 अगस्त को सुबह 6 बजे से 7 बजे तक स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकालने के बाद स्कूलों में देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सचिव मंडी समिति स्कूली छात्र-छात्राओं को मिठाई बांटेगी। 12 अगस्त को शिक्षकों की क्विज होगी। सभी नगर निगम/नगर पालिका/नगर पंचायतों में एक माह तक विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने नगर निकायों के अधिकारियों को सार्वजनिक स्थानों में 15 अगस्त से पहले सफाई करने, जिलेभर में बने शहीद स्थलों, महापुरुषों की मूर्तियों को रंगरोगन के निर्देश भी दिए। डीएम ने घोषण की है कि स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्राम प्रधानों को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जायेगा।

बैठक में एसडीएम दीप्ति वैश्य, रवनीत चीमा, पीडी बालकृष्ण, डीडीओ आरसी तिवारी, एएसपी पंकज भट्ट, जिला शिक्षा अधिकारी पीएन सिंह, डीसी सती, जिला क्रीड़ा अधिकारी सुरेश चंद्र पांडे जिला सेवायोजन अधिकारी अनुभा जैन, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी धरम सिंह राणा, मुख्य कृषि अधिकारी पीके सिंह, जिला उद्यान अधिकारी रतन सिंह आदि थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें