फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर से बेमियादी हड़ताल में गए राशन डीलर

Wed, 02 Nov 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मानदेय, कमीशन सहित विभिन्न मांगों पर राज्य सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने से खफा राशन डीलर बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं। उन्होंने दुकानें बंद रखी और सीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने मांग पूरी होने पर ही हड़ताल खत्म करने की घोषणा की है। 
विज्ञापन


बुधवार को आदर्श राशनिंग वेलफेयर सोसायटी के नगर अध्यक्ष माजिद अली ने एसडीएम दयानंद सरस्वती के माध्यम से मुख्यमंत्री हरीश रावत को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता एक साल से मांगों को लेकर प्रदेश सरकार को अवगत करा रहे हैं। लेकिन मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। 

गेहूं, चावल, चीनी पर 300 रुपए प्रति क्विंटल और मिट्टी के तेल पर 10 रुपए प्रति लीटर कमीशन के साथ ही मानदेय देने की मांग प्रमुख है। अपनी मांगों को लेकर एक अगस्त को राशन डीलर हड़ताल पर चले गए थे। लेकिन 17 अगस्त को सीएम हरीश रावत के आश्वासन पर उन्होंने हड़ताल खत्म कर दी थी। 
विज्ञापन


वहीं मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर बीते 5 अक्तूबर को सीएम को ज्ञापन भेजकर 31 अक्तूबर तक मांगें नहीं मानने पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी गई थी। लेकिन मांग नहीं मानने पर बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। कहा कि मांगें पूरी होने तक शहर और ग्रामीण क्षेत्र की सभी राशन की दुकानें बंद रहेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें