फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदर कुमार मिस्टर उत्तराखंड फैजान मिस्टर मसल्स मैन उत्तराखंड बने

विज्ञापन
जसपुर में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के बिजेता प्रतिभागी। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में इंदर कुमार को मिस्टर उत्तराखंड और फैजान खान को मिस्टर मसल्स मैन उत्तराखंड चुना गया।
विज्ञापन

अफजलगढ़ रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर किया। मिस्टर जसपुर टॉप टेन प्रतियोगिता में परविंदर, मोहसिन, मनमोहन दीप, मो. फहीम, नदीम खान, ऐश्वर्य बंसल, ध्रुव बंसल, फैज, सलीम, जीशान विजेता बने। मिस्टर ऊधमसिंह नगर की अलग-अलग भार की प्रतियोगिता में नदीम खान, जिब्रान, फैजान खान विजेता बने।
मिस्टर उत्तराखंड अलग-अलग भार वर्ग की प्रतियोगिता में मोहम्मद नदीम, जुबेर खान, इंदर कुमार, अर्जुन नंदा, मोहम्मद अलीम, बिलाल ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल ने इंदर कुमार को मिस्टर उत्तराखंड और फैजान खान को मिस्टर मसल्स मैन उत्तराखंड घोषित किया। इस दौरान एसोसिएशन ने समीर खान को प्रदेश का ज्वाइंट सिक्योरिटी मनोनीत किया। मुख्य अतिथि अरविंद पांडे ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजक समीर खान ने अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर मोहम्मद आसिम, शमसुद्दीन, मोहम्मद आसिफ, सलीम अंसारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें