फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मलसी में पट्टे की जमीन पर किए कब्जे हटाए

Mon, 15 May 2023 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर के मल्सी गांव में भूमि से कब्जा हटाने की कार्यवाही करते पुलिस कर्मी।
विज्ञापन
रुद्रपुर। मलसी गांव में पट्टे की जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने जेसीबी की मदद से हटा दिया। टीम ने जमीन को कब्जामुक्त करने के बाद टीम ने वास्तविक मालिक के सुपुर्द कर दिया। पट्टे की जमीन को ठेके पर लेने वाले पर जमीन कब्जाकर लोगों को बेचने का आरोप है।
विज्ञापन

ग्राम मलसी में जावेद अख्तर के नाम पर वर्ग 1 (ख) की 0.1910 हेक्टेयर जमीन है। जावेद ने जमीन को एक व्यक्ति को देखरेख करने के लिए दी गई। जावेद की पत्नी अजवीदा ने एसडीएम कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि उनके पति के निधन के बाद जमीन उनके नाम पर दर्ज हो गई थी। लेकिन जमीन को ठेके पर लेने वाले व्यक्ति ने जमीन को दूसरे लोगों को बेच दिया था। इसके चलते जमीन पर झोपड़ियां भी बन गई थी। एसडीएम ने अधीनस्थों को जमीन को कब्जामुक्त कराने के आदेश दिए थे। सोमवार को बिगवाड़ा चौकी पुलिस और राजस्व विभाग की टीम भूस्वामी अजवीदा के साथ मौके पर पहुंची और जमीन पर बनी तीन झोपड़ियों को तोड़ दिया। झोपड़ी बनाने वालों का कहना था कि उन्होंने यह जमीन खरीदी है। लेकिन वे जमीन खरीदने संबंधी कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके। तहसीलदार नीतेश डागर ने बताया कि महिला ने एसडीएम के पास प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर कार्यवाही करते हुए कानूनगो, पटवारी ने पुलिस की मदद से जमीन से कब्जे हटा दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें