फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अतिक्रमण के नाम पर पुरानी बसावट नहीं हटाई जाएगी

Mon, 05 Jun 2023 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर पुरानी बसावट नहीं हटाई जाएगी। लोगों को सिंचाई विभाग की ओर से भेजे गए नोटिस से बहुत ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। लोग नए अतिक्रमण न करें।
विज्ञापन

एसआरएस मॉल में पत्रकारों से वार्ता के दौरान अजय भट्ट ने कहा कि अधिकारी अकारण किसी को नोटिस न दें। जो पैनिक फैलाया गया है, उसे तत्काल रोकें। कहा कि सिंचाई विभाग ने छह हजार अतिक्रमण बताए हैं, जिन्हें रेगुलर करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को सत्ता में आये नौ साल हो गए हैं, इन नौ सालों में देश का कायाकल्प हो गया है। भारत दुनिया की महाशक्ति बनने जा रहा है। दुनिया में कोई घटना होती है तो सबकी नजर भारत पर होती है। कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में भी हम पीछे नही हैं। पहले देश में एक एम्स था। अब भारत में 22 एम्स हो गए हैं। कहा कि जिन अंग्रेजों ने हमें गुलाम बनाया उन्हें पीछे धकेल कर हम विश्व की पांचवीं आर्थिक शक्ति बन गए हैं। पीएम मोदी ने 2047 का विजन दिया है। 2047 में देश नंबर एक शक्ति के रूप में उभरकर सामने आएगा। यहां विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, गदरपुर विधायक अरविंद पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, गुरविंदर सिंह चंडोक, राम मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें