फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी, लोहियाहेड में 37 मेगावाट बिजली उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। उच्च हिमालयी क्षेत्र में बरसात व बर्फ पिघलना तेज होने से नदियों के जल स्तर में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। शारदा नदी का जलस्तर सोमवार को 11,139 क्यूसेक दर्ज हुआ। इसके साथ ही लोहियाहेड पावर हाउस को 9,952 क्यूसेक पानी मिला। इससे पावर हाउस की तीनों टरबाइनों से 37 मेगावाट तक बिजली उत्पादन हुआ। बता दें कि प्रति वर्ष सर्दी के मौसम में हिमालयी नदियों के जलस्तर में कमी का असर बिजली उत्पादन पर पड़ता है। अब रुक-रुक कर उच्च हिमालयी क्षेत्र में बारिश व बर्फ पिघलने से शारदा नदी का जल स्तर बढ़ने लगा है। लोहियाहेड पावर हाउस के डीजीएम महकार सिंह ने बताया कि शारदा नदी का जल स्तर बढ़ने लगा है। पावर हाउस की क्षमता 10,500 क्यूसेक है। सोमवार सुबह 9,952 क्यूसेक पानी नहर में मिला। पावर हाउस के तीनों टरबाइन की क्षमता 41.4मेगावाट पर 37 मेगावाट उत्पादन हो रहा है। वर्तमान में बाईपास नहर से उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए फसलों को सिंचाई को पानी भी छोड़ा जा रहा है। अब बरसात से जल स्तर में बढ़ोत्तरी जारी रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें