फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सितारगंज में चाेरों ने एक रात में तीन मकान खंगाले

Sun, 06 Apr 2025 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारंगज। चोरों ने शुक्रवार रात चार घरों में धावा बोल दिया। चोरों ने तीन घरों के ताले तोड़कर सामान चुरा लिया जबकि एक घर से वह सामान नहीं चुरा सके। शनिवार को चोरी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। सीसीटीवी कैमरों में रात के एक बजे दो लोग छत पर दिख रहे हैं।
विज्ञापन




गांव बिज्टी निवासी प्रदीप सिंह एयर फोर्स में सर्विस करते हैं। उनके घर में शुक्रवार रात चोरों ने ताले तोड़कर चोरी की। वहीं, लवजीत सिंह परिवारजनों के साथ काशीपुर गए थे। घर में ताले लगे थे। चोरों ने घर के ताले तोड़कर नकदी, जेवरात व सामान चोरी कर लिए। इसी गांव में सेना में कार्यरत दलजीत सिंह के मकान के ग्राउंड फ्लोर में परिवारजन रहते हैं। प्रथम मंजिल में ताले तोड़कर सामान व नकदी चोरी कर ली। वहीं सेना में तैनात चरनजीत सिंह के घर में चोरों ने चोरी का प्रयास किया। शनिवार को चोरी की घटनाओं की जानकारी मिलने पर गांव में हड़कंप मच गया। दो बंद घरों में हुई चोरी की जानकारी मकान स्वामियों को दूरभाष से दी गई है। सूचना मिलते ही सरकड़ा पुलिस चौकी और कोतवाली से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गांव में घरों में लगे सीसीटीवी खंगाले हैं। चोरी हुए जेवरात की कीमतों का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें