रुद्रपुर। डीएम नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की पीसीपीएनडीटी की टीम ने शहर के 11 अल्ट्रासाउंड केंद्र और अस्पतालों की जांच की।
कुछ अस्पतालों के कागजातों में खामियां मिलीं। उन अस्पतालों के संचालकों को कागजी कार्यवाही पूरी करने के निर्देश दिए गए। पीसीपीएनडीटी के जिला नोडल अधिकारी डॉ. एसपी सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम सबसे पहले जीवनदीप चिकित्सालय पहुंची।
यहां टीम को अल्ट्रासाउंड के डॉक्टर अवकाश पर मिले। प्रतिमा एक्सरे में एक पोर्टेबल मशीन खराब मिली। कुछ अस्पतालों के अभिलेखों में कमी मिली। जिला नोडल अधिकारी ने बताया कि वाहेगुरु अल्ट्रासाउंड, बीडी पाठक अस्पताल, फुटेला अल्ट्रासाउंड केंद्र, कृष्णा हॉस्पिटल, सोलंकी न्यूरो सेंटर, जीवनदीप अल्ट्रासाउंड केंद्र और अन्य अल्ट्रासाउंड केंद्रों में व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं।
इस दौरान पीसीपीएनडीटी के जिला समन्वयक प्रदीप महर, राजस्व उपनिरीक्षक प्रदीप चंद्र चौबे आदि मौजूद रहे।