फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कुटरी और गौहर पटिया गांव में नाले के पानी धान के खेतों में घुसा

Thu, 02 Oct 2025 01:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
खटीमा में धान के खेतों में बहता गोरखा नाले का पानी।
विज्ञापन
खटीमा। गोरखा नाले का पानी बुधवार को गौहर पटिया और कुटरी ग्रामसभा में धान के खेतों में घुस गया। इससे कई एकड़ धान की खड़ी फसल पर संकट छा गया है जबकि कई खेतों में धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई।
विज्ञापन

कुटरी की ग्राम प्रधान दीपा देवी और गौहर पटिया की ग्राम प्रधान गीता देवी ने तहसीलदार, सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जल्द इस समस्या के समाधान की मांग की है।
ग्राम प्रधान दीपा देवी ने बताया कि कई एकड़ में गोरखा नाले का पानी धान के खेतों में घुस गया है। कीचड़ होने से धान की कटाई मशीन से नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि इसी तरह गोरखा नाले का पानी खेतों में बहता रहा तो सैकड़ों एकड़ धान की फसल बर्बाद हो जाएगी। इसके बाद गेहूं की बुवाई भी मुश्किल हो जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नाले का पानी दिलीप राणा, गुरदीप राणा, जसवंत राणा, धर्मेंद्र सिंह, शोभन सिंह नेगी, शेर सिंह बिष्ट, उमेश सिंह राणा, यशपाल राणा, देवेंद्र सिंह आदि किसानों के खेतों में बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें