फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: झनकईया में श्रीराम ने किया ताड़का का वध

Wed, 28 Oct 2026 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। आदर्श श्री रामलीला कमेटी झनकईया की ओर से आयोजित रामलीला में सोमवार को ताड़का वध का मंचन किया गया। ताड़का वध का मंचन दर्शकों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। जंगल में राक्षसों के आतंक से परेशान विश्वामित्र यज्ञ की रक्षा के लिए राजा दशरथ के यहां उनके पुत्र राम और लक्ष्मण को मांगने जाते हैं। आखिर में भगवान श्रीराम राक्षसी ताड़का का वध करते हैं। वहां पर पूरन सिंह धामी, मीना जोशी, सतीश पाठक, शेर सिंह दानू, शंकर सिंह ज्याला, भावना बसेड़ा, हेमा भाटिया, उमा जोशी आदि थीं। संवाद
विज्ञापन

-
झनकट में लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन
झनकट। श्रीराम हरिलीला परिषद झनकट की ओर से रामलीला में तीसरे दिन रावण-बाणासुर संवाद, भगवान श्रीराम का धनुष को तोड़ना, लक्ष्मण-परशुराम संवाद और सीता स्वयंवर तक के प्रसंगों का मंचन किया गया। वहां पर अध्यक्ष कुंवर सिंह खनका, वक्ता मैनेजर नरेंद्र भट्ट, वीरेंद्र बसेड़ा, अशोक सिंह राणा, पूरन सिंह भाटिया, भीम सिंह बोरा, दीवान धामी, नंदन धामी, गोकुल सिंह, पुष्कर बोरा, मनमोहन धामी, निर्मला भट्ट, इंदु पांडेय आदि थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें