खटीमा के चारूबेटा में चोरों द्वारा कमरे में बिखेरा गया सामान।
- फोटो : KHATIMA
खटीमा। गृह स्वामी के बरात में होने का फायदा उठाकर चोरों ने चारूबेटा में एक बंद घर का ताला तोड़कर आठ तोले सोने के जेवर और नकदी उड़ा ली। गृह स्वामी ने पुलिस को तहरीर सौंपी है।
चारूबेटा निवासी जीवन सिंह कोश्यारी ने बताया कि वह विवाह समारोह में लोहाघाट गए हुए थे। उनकी पत्नी भावना 21 नवंबर की शाम अपने घर चारूबेटा में ताला लगाकर मायके कंजाबाग चली गईं। जब वह रविवार को मायके से लौटी तो घर का ताला टूटा देख होश उड़ गए। अंदर कमरे में अलमारी का लॉक टूटा हुआ था और सामान तितर-बितर था। तहरीर में कहा कि बदमाश लगभग आठ तोले के सोने के जेवर और 12 हजार नकद चुरा ले गए। पुलिस ने मौका-मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। एसएसआई भुवन चंद्र जोशी ने बताया कि जांच चल रही है।