फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक में पौड़ी, बालिका में यूएसनगर बना विजेता

Tue, 25 Oct 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 तीन दिवसीय प्रदेशस्तरीय जूनियर टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में पौड़ी और बालिका वर्ग में ऊधमसिंह नगर की टीम चैंपियन रही।
विज्ञापन



द्रोणा सागर मैदान में आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता के अंतर्गत मंगलवार को  बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला देहरादून और ऊधमसिंह नगर  के बीच खेला गया। ऊधमसिंह नगर की टीम ने 5 ओवरों में 24 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देहरादून की टीम 21 रनों पर ही सिमट गई। बालक वर्ग का फाइनल मैच टिहरी ओर पौड़ी की टीम के बीच खेला गया। टिहरी ने पहले खेलते हुए 5 ओवरों में 21 रन बनाए। पौड़ी की टीम ने 3.5 ओवरों में महज एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।


समापन में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल और ग्राम प्रधान आनंद कुमार ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरित किए। मैचों के निर्णायक सुरजीत सिंह, पंकज उपाध्याय, चंदन सिंह नेगी, राहुल कांबोज, दानिश, अमरदीप चौहान थे। आयोजक सचिव नवीन सिंह बिष्ट ने बताया कि 24 वां नेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता महाराष्ट्र के पुणे में तीन से छह नवंबर को होगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए टीम का चयन किया जा रहा है। इस मौके पर भारत भूषण, मनोज कांडपाल, अफसर अली, मनोज राज हंस सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें