फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर करने के मामले में एसओ पर गिर सकती है गाज

Sat, 19 Sep 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ दिनेशपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान एक भाजपा नेता के लाइसेंसी पिस्टल से थाना परिसर के भीतर थानेदार रजत सिंह कसाना द्वारा हवाई फायर करने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। घटना की खबर मीडिया में प्रसारित होने के बाद पुलिस के आलाधिकारियों ने जांच की बात कही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर थानाध्यक्ष पर गाज गिर सकती है, क्योंकि सार्वजनिक स्थल पर किसी प्रकार के हथियारों का प्रदर्शन गैरकानूनी है। अपनी कार्यशैली से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले थानाध्यक्ष रजत सिंह कसाना अति उत्साह के चक्कर में अब फंसते नजर आ रहे है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह थाना परिसर में नवनिर्मित शिवमंदिर के शिलान्यास का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में रुद्रपुर के विधायक राजकुमार ठुकराल, डीसीबी अध्यक्ष सुभाष बेहड़, चेयरमैन काबल सिंह के अलावा क्षेत्रभर के जनप्रतिनिधि शामिल हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शिलान्यास के बाद थानेदार ने खुशी में एक भाजपा नेता की पिस्टल लेकर हवाई फायर कर दिए। उस दौरान मामले को किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को किसी ने फायर करने की क्लिपिंग सोशल मीडिया पर डाल दी। इसके बाद न्यूज चैनलों में भी घटना की खबर प्रसारित होने लगी तो पुलिस महकमे में खलबली मच गई। सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश के मुताबिक सार्वजनिक स्थल, समारोह में हथियारों का प्रदर्शन कानूनी अपराध है। शुक्रवार को एएसपी काशीपुर कमलेश उपाध्याय ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। घटना कि जांच होगी, जो भी मामले में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें