फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की मौत के मामले में जांच करने पहुंचे सीएमओ

Mon, 09 Nov 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/सितारगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। एक माह पहले जच्चा-बच्चा की मौत और चार दिन पहले डिलीवरी के बाद महिला की मौत के मामले में सीएमओ ने सीएचसी पहुंचकर मामले की जांच की। इस दौरान पूर्व विधायक नारायण पाल के साथ पीड़ित परिवारों के लोगों ने सीएमओ का घेराव किया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने अस्पताल के डाक्टर व नर्स पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया। साथ ही मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। सीएमओ ने कहा कि मामले की जांच 19 नवंबर तक हो जाएगी। जिसके बाद दोषी लोग पर कार्रवाई होगी।
  बीती पांच अक्टूबर को भिटौरा गांव की हसीना व उसके नवजात शिशु की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके अलावा दो नवंबर को चौमेला गांव की पिंकी राणा की नवजात शिशु को जन्म देने के बाद मौत से लोग आक्रोशित हो उठे। शनिवार को पूर्व विधायक पाल के साथ ग्रामीणों ने अस्पताल में धरना दिया था।
विज्ञापन

 इस पर सीएमओ डा. एचके जोशी ने रविवार को अस्पताल पहुंच मामले की जांच करने का आश्वासन दिया था। तयशुदा कार्यक्रम के तहत सीएमओ डा. जोशी मामले की जांच के लिए सीएचसी पहुंचे। यहां पूर्व विधायक पाल के साथ ग्रामीण फिर अस्पताल पहुंच गए और सीएमओ का घेराव कर रोष जताया। साथ ही अस्पताल के आरोपी डाक्टर व नर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पाल ने कहा कि पीड़ित परिवारों को पांच-पांच लाख का मुआवजा दिया जाए।
  इस पर डा. जोशी ने कहा कि 19 नवंबर तक जांच पूरी हो जाएगी। जांच में दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी। पाल ने मुआवजे के लिए डीएम से फोन पर बात भी की। डीएम ने सीएमओ से घटना की पूर्ण जानकारी मांगी है। वहां पर प्रधान मुगनी मलिक, रंजीता, कस्तूरी, मंगेश, पार्वती देवी, हेमा देवी, सोनी देवी, पूनम, गीता, परवीन, लता देवी, नन्ही वती, द्रोपती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें