फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचक नामावली में पात्र व्यक्ति का नाम हर हाल में हो दर्ज : चंद्रेश

Sat, 01 Oct 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव-2017 को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटो युक्त निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रेश कुमार यादव ने शुक्रवार को अधिकारियों और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि पात्र व्यक्ति का नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज होने से किसी भी हालत में न छूटे। उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि सभी प्रतिनिधियों को उनके क्षेत्र से संबंधित निर्वाचक नामावली उपलब्ध कराई जा रही है यदि उनके क्षेत्र के किसी पात्र व्यक्ति का नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज होने से रह गया है अथवा नाम व पते में संशोधन किया जाना है तो वे 1 से 31 अक्तूबर तक निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज अथवा त्रुटियों में संशोधन करवा सकते हैं। 

डीएम ने सभी उप जिलाधिकारियों से कहा वे अपने-अपने तहसील क्षेत्र में प्रत्येक मतदेय स्थल में बीएलओ की नियुक्ति करते हुए उनका प्रात: 10 से शाम 5 बजे तक मतदेय स्थल पर उपस्थित रहना सुनिश्चित करें। जिन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की बीएलओ के रुप में ड्यूटी लगाई गई हैं वह 1 अक्टूबर से अपने से संबंधित मतदेय स्थल पर कार्य करना सुनिश्चित करें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


बैठक में एसएसपी सैंथिल अबुदई कृष्ण कुमार, एडीएम दीप्ति वैश्य, एएसपी पंकज भट्ट, एसडीएम पंकज कुमार उपाध्याय, पूरन सिंह राणा, अनिल शुक्ला, दयानन्द सरस्वती, युक्ता मिश्र, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हरीश सिंह रावत सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें