फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी से भरी ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार की मौके पर ही मौत

Wed, 01 Jul 2020 04:21 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गूलरभोज (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
मृतक सोनू सिंह का फाइल फोटो - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
ग्राम कोपा सिग्नल निवासी फूल सिंह का छोटा पुत्र सोनू सिंह (22) मंगलवार रात ग्राम भट्ट भोज में खेत का काम खत्म कर घर वापस लौट रहा था। ग्राम ललपुरी मंदिर के समीप सड़क पर खड़ी लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से सोनू सिंह की बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सोनू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर दिनेशपुर थानाध्यक्ष दिनेश फर्त्याल मौके पर पहुंचे। मृतक की जेब में रखे मोबाइल से उसके बड़े भाई राकेश को सूचना दी। राकेश ने मौके पर पहुंच मृतक की शिनाख्त अपने छोटे भाई सोनू सिंह के रूप में की। पुलिस ने शव को सिडकुल चौकी भेज दिया, जहां बुधवार सुबह उसका पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

इधर, दिनेशपुर पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। ट्रैक्टर चालक केलाखेड़ा निवासी दानिश को गिरफ्तार कर लिया है। सोनू अपने परिवार में चार भाइयों में सबसे छोटा था। बताया जा रहा है कि नवंबर में उसकी शादी होनी तय थी परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें