फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक में धूल फांक रही इंजक्शन मोल्डिंग मशीन

Sun, 12 Aug 2018 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  सितारगंज।
विज्ञापन
सितारगंज सिडकुल में राजकीय पॉलीटेक्निक में धूल फांक रही आईएमएम मशीन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

 राजकीय पॉलीटेक्निक में प्रशिक्षण के लिए खरीदी गई इंजक्शन मोल्डिंग मशीन (आईएमएम) पिछले डेढ़ साल से धूल फांक रही है। जिससे कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा है। कालेज में निर्माणाधीन कार्यशाला का बजट के अभाव में काम रुका हुआ है। 

विज्ञापन


  वर्ष 2015-16 में राजकीय पॉलीटेक्निक सिडकुल के छात्रों को इंजीनियरिंग के बाद स्थानीय उद्योगों में सीधे नौकरी दिलाने के उद्देश्य से कालेज की ओर से 15 लाख रुपये कीमत की आईएमएम मशीन खरीदी गई थी। जिस पर प्रति वर्ष कालेज के रबर एंड प्लास्टिक ट्रेड में शिक्षा लेने वाले करीब 40 इंजीनियर्स बोतल व ढक्कन आदि बनाने का प्रशिक्षण लेते। इसके लिए कालेज की ओर से सिडकुल की श्री साईं इंडस्ट्रीज को कच्चा माल उपलब्ध कराने पर वार्ता भी हुई थी। बच्चों ने आईएमएम मशीन शुरू न होने पर उसका मेजर प्रोजेक्ट तैयार कर गिलास, कटोरी, बोतल व ढक्कन बनाने का प्रशिक्षण तो प्रारंभ कर दिया, लेकिन कुशल प्रशिक्षण के लिए लगी मशीन डेढ़ वर्ष बाद भी नहीं लग सकीं। 

कालेज के प्रधानाचार्य ओंकार नाथ कोष्टा ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम के माध्यम से वर्ष 2012 से कॉलेज में प्रशासनिक भवन एवं कार्यशाला का 12 करोड़ की लागत से निर्माण कराया जा रहा है। भवन पर छत आदि का कार्य पूरा भी हो गया, लेकिन शासन की ओर से दो करोड़ शेष बजट जारी न करने से उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण ने कार्यशाला काम रोक दिया और निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। बताया कि अगर, बजट जारी हो गया तो कार्यशाला का निर्माण कराकर तत्काल आईएमएम मशीन चालू करा दी जाएगी और भवन न बनने पर कॉलेज के ही एक कक्ष में मशीन इंस्टॉल करा दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें