फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड से जलौनी के परमिट पर जा रही सागौन की लकड़ी

Mon, 10 Mar 2025 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के वन विभाग ने पकड़ी काष्ठ लदीं दो ट्रैक्टर ट्राॅलियां
विज्ञापन


बाजपुर। उत्तराखंड से जलौनी लकड़ी के परमिट पर सागौन की लकड़ी लेकर जा रहीं दो ट्रैक्टर ट्रालियों को यूपी जंगलात चेक पोस्ट पर पकड़ लिया। रोकने पर चालक ने ट्रैक्टर ट्राॅलियां लेकर भागने लगे। वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। बताते हैं कि होली पर जलाने के नाम पर तस्कर सागौन की लकड़ी की तस्करी कर रहे हैं।

शनिवार रात उत्तराखंड से सागौन की लकड़ी से भरी दो ट्रैक्टर ट्राॅलियां रामपुर जा रही थीं। राज्य की सीमा में यूपी के गांव शिकारपुर बॉर्डर पर स्थित वन विभाग के चेक पोस्ट पर तैनात कर्मचारियों ने चालकों को कागजात चेक करने के लिए रोका। जिस पर चालकों ने वाहनों को दौड़ा दिया। चेक पोस्ट पर तैनात कर्मचारी ने विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना पर वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर दोनों ट्रैक्टर ट्रालियों को यूपी के गांव मानपुर के पास पकड़ लिया। ट्रालियों में सागौन की कीमती लट्ठे भरे पाए गए। जबकि कागजों में जलौनी वाली लकड़ी की अनुमति थी। वन रक्षक गौरव चौधरी ने दोनों ट्रैक्टर ट्रालियों को कब्जे में लेकर विभागीय कार्रवाई की। सूचना पर यूपी के रामपुर क्षेत्र के डीएफओ प्रणव जैन ने बताया कि विभागीय टीम ने दो ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़ी गई हैं। चालकों ने जो कागजात दिखाए हैं। वे विकास वुड वर्क्स फर्म के नाम से जारी हुए हैं। जांच कर फर्म के नाम 50,000 रुपये के जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोट-जलौनी लकड़ी के कागजों पर सागौन सहित अन्य कीमती लकड़ी लेकर जाने का मामला मेरे संज्ञान में नही है। ऐसा है तो यह गंभीर है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बन्नाखेड़ा रेंजर को ऐसे मामले में सख्त निर्देश दिए गए है।-पीसी आर्य, डीएफओ, रामनगर क्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें