फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नंदपुर नरका टोपा में अवैध साप्ताहिक बाजार से जाम

Tue, 31 Mar 2026 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों की शिकायत पर फड़ों को हटाया, टीम के लौटते ही बाजार फिर से लग गया
विज्ञापन

बाजपुर। नंदपुर नरका टोपा गांव में रामराज सड़क किनारे लगने वाले साप्ताहिक बाजार से सोमवार को भारी जाम लग गया। ग्रामीणों की शिकायत पर तहसीलदार ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कुछ फड़ों को हटाया लेकिन टीम के लौटते ही बाजार फिर से लग गया।
विज्ञापन


यह बाजार सोमवार सुबह से ही सड़क किनारे लग रहा था जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था और राहगीरों को परेशानी हो रही थी। ग्रामीणों की शिकायत पर दोपहर में तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान और एसआई प्रहलाद सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने फड़ व्यवसायियों को सड़क किनारे दुकान न लगाने की हिदायत दी और कुछ दुकानों को हटवाया। इस दौरान व्यवसायियों और पुलिस टीम के बीच हल्की झड़प भी हुई। तहसीलदार के जाने के बाद भी साप्ताहिक बाजार फिर से लग गया। गांव निवासी रमेश चंद्रा ने अब एसडीएम को शिकायती पत्र देकर सड़क किनारे फड़ लगाने का आरोप लगाया है। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें