फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खैर से लदे ट्रक को पकड़ा, चालक और साथी फरार

Tue, 21 Nov 2023 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। वन विभाग की टीम ने खैर के 28 नग से भरे ट्रक को पकड़ लिया। चालक और उसका साथी मौके पर ही फरार हो गया।
विज्ञापन


रेंजर महेश जोशी ने बताया कि रविवार शाम करीब पौने सात बजे एक सफेद रंग के ट्रक में लकड़ी ले जाई जाने की सूचना मिली। लोहिया हेड गेट पर टीम ने ट्रक रोकने की कोशिश की लेकिन चालक तेज रफ्तार से निकल गया। इस पर टीम ने खटीमा गुरुद्वारा के पास वाहन को घेर लिया। इस दौरान अज्ञात चालक और उसका साथी न्यूरिया निवासी सहवाज फरार हो गए। वन विभाग की टीम को ट्रक से खैर की 28 नग मिली। इस पर वाहन को वन विभाग परिसर के रेस्ट हाउस में खड़ा किया गया। वन विभाग की एसडीओ संचिता वर्मा ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें