फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: लूटे गए मोबाइल समेत दो गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Tue, 21 Nov 2023 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। मोहल्ला कटोराताल पठानों वाली गली निवासी रोहित दिवाकर ने पुलिस को बताया कि 17 नवंबर की रात लगभग नौ बजे वह अपने प्रतिष्ठान को बंद करके घर जा रहा था। सरकारी अस्पताल के बराबर वाली रोड के पास से बाइक सवार दो युवक उसका मोबाइल छीनकर विजय नगर बस्ती की ओर भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बाइक सवार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर राजन पाल निवासी चैती फार्म और अभिषेक मनराल निवासी वैशाली कॉलोनी मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली। दोनों के खिलाफ काशीपुर कोतवाली और आईटीआई थाना में शस्त्र अधिनियम सहित अन्य मामले दर्ज हैं। पुलिस ने केस में धारा 356, 411/34 आईपीसी की बढ़ोतरी कर दोनों को कोर्ट में पेश किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें