फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 14.81 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sun, 23 Apr 2023 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। एसओजी ने 14.81 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसओजी प्रभारी ललित बिष्ट टीम के साथ आईटीआई थाना क्षेत्र में गश्त पर थे। मुखबिर की सूचना पर एसओजी की टीम ने अलीगंज रोड पर पैगा बेरियर के पास संदिग्ध हालात में घूम रहे एक युवक को रोककर पूछताछ की। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 14.81 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल व 650 रुपये बरामद किये। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम यशवीर पाल निवासी ग्बारखेड़ा थाना बिलारी जिला मुरादाबाद बताया। आईटीआई पुलिस ने आरोपी का एनडीपीएस एक्ट में चालान कर कोर्ट में पेश किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें