फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में भी नहीं थम रही कच्ची शराब की तस्करी, दो पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। लॉकडाउन में भी कच्ची शराब की तस्करी धड़ल्ले से चल रही है। शराब के 50 पाउच बरामद कर पुलिस ने दो लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उनकी बाइक सीज कर दी गई है। धर्मपुर पुलिस चौकी इंचार्ज गणेश दत्त भट्ट ने बताया शुक्रवार शाम वह पुलिस कर्मियों के साथ गश्त पर थे। मुखबिर की सूचना पर फीका नदी के पुल के पास जसपुर की दिशा से बाइक पर आ रहे दो लोगों को घेराबंदी कर रोका। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम सचिन व नन्हे सिंह निवासीगण ग्राम किशनपुर बताया। दोनों के पास से एक कट्टे में रखें 50 पाउच अवैध कच्ची शराब के बरामद किए। दोनों मास्क दस्ताने नहीं पहने थे। सोशल डिस्टेंस का भी पालन नहीं कर रहे थे। दोनों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने की धाराओं एवं आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी बाइक यूके 18- 4580 सीज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें