फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षदों को नगर निगम गेट पर रोका, एमएनए को हटाने की मांग

विज्ञापन
रुद्रपुर नगर निगम गेट पर धरना देते पार्षद। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रुद्रपुर। वार्ड नंबर 10 की पार्षद किरण राठौर शुक्रवार को किसी कार्य से निगम कार्यालय आ रही थीं। तभी उन्हें गेट पर तैनात एक सुरक्षा कर्मी ने रोक दिया। इसका पता चलने पर अन्य पार्षद भी नगर निगम गेट पर पहुंच गए। उन्होंने नगर आयुक्त जय भारत सिंह पर लॉकडाउन के बाद से ही पार्षदों को कार्यालय में प्रवेश न करने देने का आरोप लगाते हुए धरना शरू कर दिया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए नगर आयुक्त को हटाने की मांग की। पार्षद किरण राठौर ने कहा कि उनका एक ऐसा कार्य था, जो फोन से संभव नहीं था, इसलिये वह कार्यालय आयी थीं। उन्होंने सुरक्षा कर्मी पर उन्हें जान बूझकर न पहचानने का आरोप लगाया। उधर नगर आयुक्त ने सभी आरोपों को सिरे नकारते हुए बेबुनियाद बताया। वहां पर पार्षद सुशील चौहान, विधान राय, बबलू सागर, जितेंद्र यादव, अंबर सिंह, राजेश कुमार आदि थे। इधर धरने के दौरान पार्षद सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें