फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले की सफाई के आड़ पर ठेकेदारों ने आईटीआई परिसर खोद डाला

विज्ञापन
खटीमा में आईटीआई परिसर से लगे खकरा नाले में खोदी गई मिट्टी। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। नाले की सफाई की आड़ में नगर पालिका के ठेकदारों ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का परिसर खोदा डाला। नाले की सफाई के बहाने नाले की साइडें खोद कर लाखों की मिट्टी के वारे न्यारे करने वालों ने नाले की सीमा तक चिन्ह्ति नहीं कराई है। फिलहाल प्रशासन ने खनन स्थगित करा दिया है।
विज्ञापन

नगर के बीच से बहने वाले ऐंठा, खकरा एवं मुकरान नाले की सफाई के नाम पर पालिका बोर्ड, शासन-प्रशासन एवं पुलिस की ओर से निर्देशित मानकों को ताख पर रखकर नालों की साइडें खोदकर मलबे को बेखौफ बेचा जा रहा है। गत सप्ताह शासन-प्रशासन सहित पुलिस की मौजूदगी में हुई बैठक में एसडीएम निर्मला बिष्ट ने निर्देशित किया था कि नाले का मलवा एवं साइडों की मिट्टी कही बाहर नहीं जाएगी। मिट्टी नाले के दोनों तरफ जमा की जाएगी। इधर, लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से नालों में अतिक्रमण के चिन्हित नहीं हो पाने के कारण भी अवैध खनन पर रोक लग नहीं पा रही है।
30 ट्राली नगर के गहरे स्थानों पर डालना हुआ था तय
खटीमा। नालों की सफाई के लिए तैयार मसौदे में यह तय था कि सफाई करने वाला ठेकेदार 30 ट्राली मलबा नगर सीमा के उन स्थानों में भरेगा जो नगर तल से गहरे हैं। शेष 70 ट्रालियां का मूल्य नगर पालिका में 290 रुपये प्रति ट्राली जमा करेगा।
विज्ञापन

आईटीआई परिसर को खोदे जाने रिपोर्ट शासन को भेजी
खटीमा। नाले की सफाई के नाम पर हो रहे मिट्टी के अवैध कारोबार में आईटीआई परिसर खोदे जाने पर आईटीआई के सुरक्षा प्रभारी उमेश चंद्र गहतोड़ी एवं कार्य निर्देशक फोरमैन राजेंद्र सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया और रिपोर्ट शासन को भेजी है।
पटवारी ने कहा, मौके पर स्थिति सामान्य
खटीमा। नाले की सफाई के नाम पर खोदी जा रही मिट्टी की शिकायत हल्का पटवारी दीपेश कुमार से की गई, लेकिन सिर में दर्द होने का हवाला देकर उन्होंने इसकी जानकारी दूसरे पटवारी नवनीत चौहान को देकर मौके पर भेजने की बात की। इधर, जब नवनीत चौहान से मौके की स्थिति के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने मौके की स्थिति सामान्य बताई।

खटीमा के खकरा नाले में खनन कार्य करने वालों ने नाले के साइडों से खोदी गई मिट्टी।- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें