खटीमा के झनकट में एक घर पर जलौनी लकड़ी के नीचे छिपाए सागौन के गिल्टे निकालती वन विभाग की टीम।
- फोटो : KHATIMA
खटीमा। किलपुरा रेंज की वन विभाग टीम ने झनकट में एक घर में छापा मारकर सागौन के 13 गिल्टे बरामद किए और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
किलपुरा के रेंजर आशीष मोहन तिवारी को शनिवार की सुबह मुखबिर ने सूचना दी कि झनकट में सुभाष के घर पर जलौनी लकड़ी के नीचे छिपाकर सागौन के गिल्टे रखे गए है। जिस पर रेंजर तिवारी वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जलौनी लकड़ी के नीचे छिपाकर रखे गए सागौन के 13 गिल्टे बरामद किए। टीम ने सुभाष को गिरफ्तार कर लिया। इससे पूर्व भी इसी रेंज में दुगाड़ी गोठ में सागौन के 28 गिल्टे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया जा चुका है। टीम में वन दरोगा अमर सिंह, संजय कुमार, लाल सिंह बिष्ट, हरीश आदि थे।