फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ट्रेवल एजेंट दिल्ली से कर रहा विदेशी शराब की तस्करी

विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी विभाग की टीम ने 80 बोतल विदेशी शराब के साथ चालक को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। रुद्रपुर के होटलों के लिए दिल्ली से कार में विदेशी शराब की 80 बोतल लेकर आ रहे चालक को आबकारी विभाग की टीम ने पकड़ लिया। इसमें शहर के एक ट्रेवल एजेंट का नाम सामने आने पर टीम उसकी तलाश में जुट गई है। ट्रेवल एजेंट अपने वाहनों में दिल्ली से विदेशी शराब की तस्करी कर रहा है।
रुद्रपुर में लंबे समय से दिल्ली से अवैध रूप से महंगी विदेशी शराब की आपूर्ति हो रही है। जिला आबकारी अधिकारी अशोक मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली कि दिल्ली से एक कार में विदेशी शराब रुद्रपुर लाई जा रही है। दोपहर करीब 12 बजे फ्लाईओवर पर काशीपुर की ओर से आ रही कार को तलाशी के लिए रोका कार से उसमें स्कॉच की 60 और जिन की 20 बोतल मिलीं। कार चालक ने अपना नाम मूलरूप से शाहजहांपुर(यूपी) और हाल निवासी ट्रांजिट कैंप शैलेंद्र कुमार बताया।
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि वह शहर की एक ट्रेवल एजेंसी में नौकरी करता है। एजेंसी का मालिक अपनी कारों के माध्यम से दिल्ली से विदेशी शराब की तस्करी कर बड़े होटल में होने वाली पार्टियों और रिजॉर्ट में सप्लाई करता है। मामले में केस दर्ज कर शराब को जब्त किया गया है।
विज्ञापन


दिल्ली में सस्ती है विदेशी शराब
दिल्ली में विदेशी शराब की कीमत कम है,जबकि प्रदेश में कीमत अधिक है। इसी कारण ट्रैवल एजेंट वहां से शराब लाकर अधिक दामों में बेचते हैं। तस्करी में इस्तेमाल कार का नंबर व्यवसायिक न होकर निजी है। बरामद शराब की कीमत करीब चार लाख रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें