फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराकर इलैक्ट्रीशियन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। कुमाऊं ब्लॉक कुंडेश्वरी निवासी तरूण कुमार उपाध्याय (28) पुत्र स्व. हरीश चंद्र उपाध्याय इलैक्ट्रीशियन था। शनिवार की शाम करीब सात बजे अपने मामा चंदन सिंह की बाइक लेकर ढकिया नंबर एक में बिजली ठीक करने गया था। लौटते समय ढकिया रोड पथरी मंदिर के पास बाइक गड्ढे में फिसल गई। वह बाइक से उछलकर पेड़ से जा टकराया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। वह रातभर घटनास्थल पर ही पड़ा रहा। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक तरूण दो बहनों का इकलौता भाई था। दोनों बहनों का विवाह हो चुका है, जबकि वह अविवाहित था। उसके पिता की कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। मृतक के मामा चंदन सिंह ने बताया कि वह उनकी बाइक लेकर गया था। रस्ते में बाइक पर संतुलन खो बैठा होगा। जिससे हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें