फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईएम काशीपुर ने 589 छात्रों को दीं डिग्रियां

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) काशीपुर ने बुधवार को अपना आठवां दीक्षांत समारोह वर्चुअल रूप से मनाया। इसमें 589 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस दौरान तीन छात्रों को पीएचडी की उपाधि एवं 12 विद्यार्थियों को पदक से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

आईआईएम काशीपुर के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन संदीप सिंह ने संस्थान के आठवें दीक्षांत समारोह का शुभारंभ कर स्नातक होने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। इस मौके पर संस्थान के निदेशक प्रोफेसर कुलभूषण बलूनी ने कहा कि 2019-20 में आंतरिक समीक्षा समितियों का गठन किया गया है। विद्यार्थियों को उद्यमिता और नवाचार पर जोर देने के साथ ही अनुभव से अर्जित किए ज्ञान को उपयोग में लाना चाहिए।
समारोह में 589 विद्यार्थियों को डिग्रियां दी गईं। इसमें पीएचडी के तीन, फेलो के तीन, 2017-19 के एग्जीक्यूटिव पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (ईपीजीपी) बैच के 44, 2019-20 के पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (पीजीपी) बैच के 250, 2019-20 के एमबीए (वर्किंग एग्जीक्यूटिव) बैच के 25 और 2019-21 के एमबीए बैच के 264 विद्यार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

पीएचडी और फेलो पुरस्कार के लिए उम्मीदवारों की घोषणा डॉक्टरेट प्रोग्राम के अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार ने की। एमबीए प्रोग्राम के चेयरपर्सन डॉ. अभ्रदीप मैती और एमबीए-डब्ल्यूएक्स प्रोग्राम के चेयरपर्सन डॉ. राहुल अशोक कांबले ने पदकों की घोषणा की।
विज्ञापन

इन मेधावियों को मिला पदक
पुरस्कार पीजीपी 2018-20 ईपीजीपी 2017- 19 एमबीए 2019-21 एमबीए डब्लयूएक्स 2018-20
स्वर्ण पदक विश्वेंद्र तोमर शिवानंद दास संचेती अरहुम आनंद बिथिका कर्मकार
रजत पदक ज्योतिर्मय रेय शिखर सक्सेना संगीता अग्रवाल राहुल जोशी
कांस्य पदक प्रखर माथुर ---- कैपा गुरु चरण रेड्डी
ऑलराउंड प्रदर्शन
के लिए पदक
दीक्षित चिराग संतोष हेमराज बैरवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें