फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजीकरण और कोविड जांच रिपोर्ट है तो प्रवासियों को हर बार्डर पर नहीं करानी पड़ेगी चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर/बाजपुर। कोरोना काल के दौरान बाहरी राज्यों/प्रदेशों से कुमाऊं में आने वाले प्रवासियों के पास अगर कोविड नियमानुसार पंजीकरण और कोरोना की जांच रिपोर्ट आदि है तो उन्हें हर बार्डर पर चेकिंग नहीं करानी पड़ेगी रविवार को ऊधमसिंह नगर पहुंचे आईजी कुमाऊं परिक्षेत्र अजय रौतेला ने इस नई व्यवस्था को शुरू किया है। और इसे लागू कराने के लिए जिला पुलिस को निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

आईजी ने रविवार को जिले की यूपी से लगी सीमाओं का निरीक्षण करने के दौरान इस नई व्यवस्था को लागू करने की घोषणा की है। इस दौरान आईजी ने दोराहा बैरियर और सूर्या बार्डर पर व्यवस्थाओं को परखा और वहां मौजूद पुलिस कर्मियों की समस्याओं के बारे में भी जाना। उन्होंने काशीपुर सर्किल पुलिस की सराहना भी की है। वहां पर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, एएसपी प्रमोद कुमार आदि थे।
इधर, बाजपुर में आईजी अजय रौतेला ने रविवार को दोराहा स्थित यूपी बार्डर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। इधर, रविवार को सीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सड़कों पर बेवजह घूम रहे वाहनों का चालान काटा। इस दौरान कई वाहन स्वामियों की पुलिस कर्मचारियों से झड़प हो गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें