फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज नहीं चुकाया तो मार दी गोली 

Tue, 30 May 2017 01:06 AM IST
 रुद्रपुर,अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्रा चौक के समीप सोमवार की रात बदमाश ने डेकोरेटर को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल डेकोरेटर को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे अन्यत्र अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस की प्राथमिक जांच से पता चला है कि बकाया पैसा नहीं चुकाने पर ठेकेदार ने गोली चलाई है। पुलिस इस मामले में एक ठेकेदार की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन



भूतबंगला निवासी डेकोरेटर आजम मियां (40) सोमवार की रात करीब दस बजे पैदल घर जा रहा था। इंद्राचौक से आगे बढ़ने पर एक बदमाश ने पीछे से डेकोरेटर को गोली मार दी। पीठ के दाहिने तरफ गोली चलने से वह गिरकर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद रुद्रपुर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डाक्टरों ने उसे अन्यत्र अस्पताल इलाज कराने की सलाह दी।


परिजन उसे अन्य अस्पताल लेकर चले गए। इस बारे में पूछने पर सीओ हिमांशु शाह ने बताया कि ठेकेदार मोहसिन का डेकोरेटर पर एक लाख 35 हजार रुपये बकाया था। ठेकेदार डेकोरेटर से कई बार तगादा कर चुका था। सोमवार की रात भी बकाए पैसे को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद ठेकेदार ने आजम पर गोली चला दी। इस मामले में पुलिस ठेकेदार को पकड़ने के लिए छापे मार रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें