खटीमा में बारिश से टूटी गेहूं की फसल। संवाद
खटीमा। बारिश के कारण पॉलीटेक्निक मार्ग पर कीचड़ होने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन और ज्ञापन देने के बावजूद निर्माण नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बेमौसमी बारिश में सड़क की यह हालत है तो बरसात में न जाने क्या होगा।
बारिश से का पानी भरने से सोमवार को पॉलीटेक्निक मार्ग पर कीचड़ हो गया। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रोड पर हुए कीचड़ के चलते बच्चों को स्कूल नहीं भेजा हैं। लोगों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया और शासन-प्रशासन व विधायक पर मार्ग की अनदेखी का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील में प्रदर्शन की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले सड़क का निर्माण नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। वहां रम्माना नकवी बड़वाल, कुसुम जोशी, फरियाद अली, पुष्कर सिंह बोरा आदि थे। संवाद