फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: धान का भुगतान आज नहीं हुआ तो लिया जाएगा आंदोलन का निर्णय

Sat, 31 Jan 2026 01:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के यूथ ब्लॉक अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह ने बताया कि धान के भुगतान के लिए 31 जनवरी को किसान एसडीएम से वार्ता करेंगे। इसके बाद भी यदि भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। इसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। उन्होंने किसानों से सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय पहुंचने का आह्वान किया। ऑफलाइन धान तौल की दरों को लेकर बीते दिनों किसानों और राइस मिल संचालकों में सहमति बनी थी कि आढ़ती किसानों को 2250 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान का भुगतान करेंगे। इसी सहमति के लगभग 70 किसानों का 4000 हजार क्विंटल धान का भुगतान होने से रह गया है। किसान इसी भुगतान को शीघ्र किए जाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें