फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचित मुआवजा नहीं मिला तो आमरण अनशन

Fri, 08 May 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर-खटीमा हाईवे निर्माण में किसानों की जमीन जबरन कब्जा करने पर भाजपा विधायक अरविंद पांडेय ने नाराजगी जताई है। उन्होंने डीएम से मिलकर किसानों को उचित मुआवजा देने की मंाग की। दस मई तक मांग पूरी नहीं होने पर विधायक ने आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम डा. पंकज कुमार पांडेय से मुलाकात की। विधायक ने कहा कि जसपुर से खटीमा हाईवे के निर्माण के दौरान अभी तक किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिया गया। सरकार और प्रशासन जबरन किसानों की जमीन कब्जे में ले रहा है। कहा कि किसानों को सर्किल रेट के अनुसार भी मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। नए भू अधिग्रहण कानून के तहत किसानों को मुआवजा दिया जाए। अगर किसानों को दस मई तक उचित मुआवजा नहीं दिया गया तो 11 मई से आमरण अनशन की शुरुआत करेंगे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राधेश शर्मा, नत्थूलाल गुप्ता, राम किशन कोली, वीरेंद्र शर्मा, गोपी सागर, चरण सिंह, पीके सरकार, इरशाद, अरविंद राठौर, प्रेमपाल गंगवार आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें