फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में खुद को पुलिस के हवाले न किया तो होगी कुर्की

Sun, 09 Jul 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सितारगंज।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन


सितारगंज। किशोरी से सामूहिक दुराचार के मामले में वांछित युवक के घर पुलिस ने दबिश दी और सीआरपीसी की धारा 87 (उद्घोषणा) का नोटिस चस्पा कर दिया। प्रभारी निरीक्षक बीएस भाकुनी ने बताया वांछित अभियुक्त पकड़ में नहीं आया तो दो दिन बाद उसके घर की कुर्की की जाएगी।
बीती 26 जून को नानकमत्ता में किशोरी को विडौरा मझोला गांव में पांच युवकों ने जबरन उठा लिया था और बरुआबाग गांव ले जाकर उसके साथ दुराचार किया था। 29 जून को मामला कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 376डी, 323 व 3/4 पॉस्को के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी बरुआबाग निवासी अनिल पुत्र ओमप्रकाश, कोटाफार्म निवासी शंकर पुत्र मदन लाल व सुनील कंबोज पुत्र भगवान राम एवं बमनपुरी के निवासी दीपक नेगी उर्फ पिंकी को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि, अनिल का भाई मनीष पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को घटना के विवेचक प्रभारी निरीक्षक बीएस भाकुनी ने मय पुलिस टीम के फरार मनीष के घर दबिश दी और सीआरपीसी की धारा 87 का घर नोटिस चस्पा किया। पुलिस ने ऐलान किया कि दो दिन के भीतर आरोपी मनीष ने खुद को पुलिस के हवाले नहीं किया तो उसके घर की कुर्की की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से गांव में हड़कंप मच गया। टीम में एसएसआई बीएस बिष्ट, सिडकुल चौकी इंचार्ज विनोद जोशी, एसआई अंशु जोशी, चंदन आदि थे।
-फोटो फाइल-09एसटीजी02पी
-फोटो लाइन-सितारगंज में सामूहिक दुराचार के आरोपी के गांव में मुनादी करती पुलिस टीम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें