फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चुनपुरी और बलखेड़ा रोड की मरम्मत होगी तो सुविधा मिलेगी

Thu, 09 Oct 2025 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। विकास खंड सभागार में एडीएम पंकज उपाध्याय और एसडीएम अमृता शर्मा की मौजूदगी में बुधवार को तहसील दिवस 48 फरियादी पहुंचे। इनमें से कुछ की शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया जबकि शेष का समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान झगड़पुरी निवासी हसीन जहां ने चुनपुरी और बलखेड़ा रोड के निर्माण की मांग रखी।गदरपुर निवासी अमित तनेजा ने मानसिक रूप से पीड़ित बच्चे की शिक्षा, धनपुर विजयपुर के प्रधान मयंक कालड़ा ने आदर्शनगर श्यामनगर रोड की मरम्मत, सुख शांति नगर निवासी सतपाल सिंह ने आय प्रमाणपत्र बनाने, गदरपुर निवासी मो. रफी ने नालियों की सफाई और नहर की टूटी दीवार की मरम्मत कराने, दौलतगंज निवासी नानक चंद बाठला ने भूमि के कटान को रुकवाने की मांग की।
इससे पहले एडीएम ने लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया और लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। यहां तहसीलदार लीना चंद्रा, बीडीओ अतिया परवेज, ब्लॉक प्रमुख ज्योति प्रीत ग्रोवर, डीआईओ गोविंद सिंह बिष्ट, सीडीपीओ बीना भंडारी, ईओ कैलाश सिंह पटवाल, सुभाष गुंबर, निशा बाधवा, सुनीता कौर आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें