रुद्रपुर। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने सड़क सुरक्षा व जिले में हो रही दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस, परिवहन व अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। शनिवार को कैंप कार्यालय में हुई बैठक में डीएम ने एआरटीओ व एसपी क्राइम को निर्देश दिए कि तेज गति से वाहन चलाने की प्रवृत्ति पर नियंत्रण करने के लिए दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी रखें। शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पूर्व में संचालित सत्यापन अभियान को पुनः सोमवार से प्रारंभ किया जाए। संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी बढ़ाने के साथ लाइसेंसी शस्त्रों का समय-समय पर सत्यापन कराएं। जमीनी मामलों की निष्पक्ष जांच हो। बैठक में एडीएम पंकज उपाध्याय, एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी, एसडीएम ऋचा सिंह, आरटीओ मोहित कोठारी आदि मौजूद रहे।