नगर से सटे गांव शक्तिनगर स्थित एक आइस फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक होने से ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन कर विरोध किया। आरोप है कि एसडीएम ने सिंतबर माह में फैक्ट्री बंद कराने का भरोसा दिया था। लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
बुधवार देर शाम आइस फैक्ट्री से अमोनिया गैस अचानक लीक हो गई। गैस की बदबू से परेशान ग्रामीण सड़क पर आ गये। ग्रामीणों ने हंगामा कर फैक्ट्री स्वामी और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वहां तनवीर अहमद, देवकी, चंद्रा, भाग सिंह, अमनदीप, आनंदी बोरा, दिलबाग सिंह, आनंद सिंह, खेम सिंह, दिनेश रौतेला, सुमन शर्मा, काबल सिंह, मोहन सिंह, रवि शर्मा आदि थे। एसडीएम तीरथपाल सिंह ने बताया कि नायब तहसीलदार प्रताप राम आर्य, राजस्व निरीक्षक कुंवर सिंह से जांच पड़ताल कराई गई है। यदि गैस से लोगों को दिक्कत होती है तो फैक्ट्री को बंद कराया जाएगा।