फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तुम्हारी सुपारी ले ली है, मुकदमा वापस ले लो

Thu, 02 Oct 2025 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। केस वापस ले लो, वरना तुम्हारी सुपारी के लिए हमें 1.55 लाख रुपये मिल गए हैं। यह फोन आते ही महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। कुछ दिन बाद धमकी देने वाले घर ही पहुंच गए और कोर्ट में चल रहा मुकदमा वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दे गए। पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ट्रांजिट कैंप थाना मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि क्षेत्र निवासी सुनीता ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि 16 सितंबर को उसके पति धमेंद्र कुमार के पास फोन आया। फोन करने वालों ने अपना नाम निखिल गंगवार, सूरज, हरपाल चौधरी बताया। धमकी दी कि डॉल्फिन कंपनी के पीपी ऑटो इंनोवेटर्स सिडकुल पंतनगर समेत चारों कंपनियों के लेबर कोर्ट काशीपुर में चल रहे मुकदमे वापस ले ले।
ऐसा नहीं किया तो तुम्हें जान से मार देंगे। आरोप है कि फोन करने वाला निखिल गंगवार खुद को कंपनी के सुरक्षा हेड लाल सिंह गंगवार का फुफेरा भाई बता रहा था और कहा कि कंपनी से 1.55 लाख की सुपारी ले ली है। महिला का कहना है कि धमकी की कॉल रिकॉर्डिंग उसके पास है। 29 सितंबर को आरोपी उसके घर आए और मुकदमा वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी मीरगंज बरेली के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ प्रशांत कुमार का कहना है कि आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें