फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मैं टॉपर हूं... इसलिए पूरे दावे से कह सकती हूं सिस्टम फेयर है, मेहनत करोगे तो सफलता जरूर मिलेगी

Wed, 03 Jun 2026 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की ओर से आयोजित पीसीएस परीक्षा में प्रदेश टॉपर बनीं रुद्रपुर निवासी जसमीत कौर ने सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, लगन और परीक्षा प्रणाली में विश्वास को दिया है। उनका मानना है कि नकल विरोधी कानून परीक्षाओं के लिए प्रभावी है और सिस्टम पूरी तरह से फेयर है। यदि कोई भी अभ्यर्थी पूरी निष्ठा से मेहनत करे तो उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी।
विज्ञापन

जसमीत कौर वसुंधरा पाम हाउस रुद्रपुर की रहने वाली हैं और वर्तमान में बागेश्वर जिले में जिला समाज कल्याण अधिकारी का पद संभाल रही हैं। उनके पिता जसवंत सिंह कारोबारी व मां मनप्रीत कौर गृहिणी हैं। जसमीत ने पीसीएस परीक्षा में दूसरे प्रयास में यह अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बताया कि पिछले प्रयास में उनकी रैंक 52 थी और वह बागेश्वर में ही नियुक्त हुईं। जसमीत ने पूरे दावे के साथ कहा कि परीक्षा प्रणाली निष्पक्ष है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जो भी उम्मीदवार प्रशासनिक सेवा में आना चाहते हैं, उन्हें पूरी लगन और समर्पण के साथ तैयारी करनी चाहिए। उनका कहना है कि अगर मेहनत करोगे तो सफलता जरूर मिलेगी।
उन्होंने सरकारी नीतियों विशेष रूप से 33 प्रतिशत आरक्षण के लाभ का भी उल्लेख किया जिसने उन्हें आगे बढ़ने में मदद की। जसमीत कौर का मानना है कि जो भी इस क्षेत्र में आना चाहता है उसे जुनून के साथ आना चाहिए और मेहनत व लगन से अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए। जसमीत की सफलता के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। रुद्रपुर मेयर विकास शर्मा ने जसमीत के घर पहुंचकर उनकी उपलब्धि को सराहा और जसमीत को युवाओं के लिए प्रेरणा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें