फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: बीवी को पीटकर दिया तलाक...अब बना रहा हलाला का दबाव, मारपीट के मामले में पंचायत भी हुई; केस दर्ज

Tue, 08 Apr 2025 02:18 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

दिनेशपुर में एक शख्स ने पहले अपनी बीवी को पीटा और कागज पर तलाक लिखकर घर से निकाल दिया। अब मायके में रह रही पत्नी पर हलाला के लिए दबाव बनाया जा रहा है, ताकि पुन: निकाह कर सके। शिकायत के बाद एसएसपी ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिनेशपुर में एक शख्स ने पहले अपनी बीवी को पीटा और कागज पर तलाक लिखकर घर से निकाल दिया। अब मायके में रह रही पत्नी पर हलाला के लिए दबाव बनाया जा रहा है, ताकि पुन: निकाह कर सके। विवाहिता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।

विज्ञापन


जयनगर नंबर तीन निवासी नेक बीबी ने एसएसपी को दिए पत्र में कहा कि उसकी शादी धीमरी ब्लॉक निवासी इमाम हुसैन से हुई थी। शादी के दौरान मायके वालों ने दान दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। उसने पांच बच्चों को जन्म दिया, इसके बाद भी पति के व्यवहार में परिवर्तन नहीं हुआ। मारपीट को लेकर कई बार पंचायत भी हुई। 19 अक्टूबर 2024 को उसके पति इमाम हुसैन ने मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने आकर उसे बचाया। बाद में उसे कागज पर तलाक लिखकर धक्के मारकर निकाल दिया। तब से वह मायके में है।

आरोप है कि अब पति हलाला कराने का दबाव बना रहा है, ताकि उससे दोबारा निकाह कर सके। निकाह नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस संबंध में 23 फरवरी 2025 को दिनेशपुर थाने में तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी ने मामले को गंभीरता लेकर संबंधित धाराओं में केस दर्ज करा दिया है।

महिला नें तलाक देने के बाद अब दोबारा शादी के लिए हलाला करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की गंभीरता से विवेचना कराई जा रही है। - डीआर वर्मा, साओ बाजपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें