फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी के सलाम का शौहर ने तीन तलाक में जवाब दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। दहेज की मांग पूरी न करने पर एक शौहर ने बीवी को फोन पर सलाम के जवाब में तीन तलाक दे दिया। पीड़िता पिछले नौ माह से अपने मायके में रह रही थी। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कुंडा थाने के ग्राम लालपुर बक्सौरा निवासी समीना ने तहरीर में कहा कि उसका निकाह बाजपुर के ग्राम मल्लू खां निवासी शफीक के साथ हुआ था। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर देवर कपिल उसके साथ मारपीट करने लगा। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति और ससुरालियों ने नौ माह पूर्व उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब से वह अपने मायके में रह रही है। 25 जनवरी को पति शफीक ने उसके भाई जाकिर को फोन कर समीना से बात कराने के लिए कहा और फोन काट दिया। भाई के कहने पर उसने पति का नंबर डायल किया। फोन रिसीव होते ही समीना ने सलाम किया, लेकिन पति शफीक ने सलाम का जवाब देने के बजाए उसे तलाक, तलाक, तलाक बोल दिया। सीओ एपी कोंडे ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पति शफीक, ससुर शकील, सास खातून और देवर कपिल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें