पति सहित पांच पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज हुआ है। थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि गांव क्षेत्रीय फार्म निवासी गुरजीत सिंह ने अपनी पुत्री कमलीत कौर का विवाह तीन अप्रैल 15 को गदरपुर के गांव कनकटा निवासी सुरेंद्र पाल सिंह के साथ किया था।
शादी के बाद उसके पति और ससुरालियों ने दहेज में बोलेरो गाड़ी की डिमांड रखी। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया।
विवाहिता की तहरीर पर पति सुरेंद्र पाल सिंह, सुखविंदर सिंह, गुरविंदर कौर, परमजीत कौर, अजीतपाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई है लेकिन आरोपी फरार बताए गए हैं।