फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद के बाद पति ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज (ऊधमसिंह नगर)। घर में पत्नी से विवाद पर पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इससे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। पुलिस के अनुसार मूलरूप से पिथौरागढ़ जिले के बलुआ कोट कांडा निवासी सतीश भट्ट (38) पुत्र धर्मानंद भट्ट यहां के मजरा सिसौना गांव में कई वर्ष से रहते थे। सतीश भट्ट वाहन चालक थे। सोमवार की देर रात सतीश का किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। इससे क्षुब्ध होकर सतीश ने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर तक जब सतीश कमरे से बाहर नहीं निकले तो उनकी पत्नी ने कमरा खोला तो सतीश का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। यह देख उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल इसकी सूचना सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह कोरंगा को दी। चौकी प्रभारी कोरंगा मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि सतीश का पत्नी से विवाद हो गया था। इस पर उसने आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें