बाजपुर में आवास पर उपवास पर बैठी कांग्रेस पीसीसी सदस्य सुनीता टम्टा।
- फोटो : BAZPUR
बाजपुर। बाजपुर बचाओ मुहिम के तहत कांग्रेस पीसीसी सदस्य सुनीता टम्टा ने आवास पर बुधवार को बीस गांवों की मिट्टी से भरे कलश के साथ दो घंटे का सांकेतिक उपवास रखा। टम्टा ने कहा कि प्रदेश सरकार बाजपुर के 20 गांवों के हजारों परिवारों की समस्या को गंभीरता से नहीं ले रही है। सीएम की घोषणा में भूमि को बेचने और खरीदने का कोई जिक्र नहीं है। कांग्रेस की ओर से 20 गांवों की 5838 एकड़ भूमि पर बसे हजारों परिवारों के मामले को लेकर विधानसभा के सामने धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भूमि मामले को कांग्रेस विधानसभा सभा में उठा चुकी है। इधर बाजपुर बचाओ मुहिम के संयोजक, कांग्रेस नेता जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि जब तक 20 गांव के मजदूर किसान व्यापारियों को न्याय नहीं मिलता तब तक संघर्ष जारी रहेगा।