खटीमा/झनकट/काशीपुर। खटीमा और झनकट क्षेत्र में रविवार को हल्की उमस रही जिससे गर्मी भी अपेक्षाकृत अधिक रही। क्षेत्र का तापमान भी बढ़कर 31.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दोपहर के समय हल्की गर्मी भी महसूस की गई। मौसम वेधशाला के प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। इधर काशीपुर में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रविवार सुबह आसमान में बादल छाने से लगा जैसे मौसम में बदलाव होगा लेकिन सुबह 11 बजे के बाद आसमान साफ हो गया और तेज धूप खिली। काशीपुर में दिन का तापमान 29 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम के जानकारों के अनुसार, आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी और मौसम साफ रहेगा। संवाद