फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कितने दिन में पकड़ोगे हत्यारे, बताओ : धामी

Fri, 27 Mar 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, खटीमा
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक पुष्कर सिंह धामी ने शुभम हत्याकांड के मामले में सीओ डा. उत्तम सिंह नेगी, कोतवाल अजय ध्यानी से बात कर अब तक हुई इस कार्रवाई की जानकारी मांगी। उन्होंने कहा कि हत्याकांड का जल्द से जल्द खुलासा किया गया। धामी ने कहा कि हत्याकांड का खुलासा न होने से आम जनता हमसे जवाब मांग रही है। आखिर कब तक इस मामले में खुलासा होगा इसकी समय सीमा तय होनी चाहिए।
विज्ञापन

सीओ डा. नेगी ने कहा कि हत्याकांड में अब तक कई एंगल में पुलिस काम कर रही है और वह स्वयं जहां बच्चा पढ़ता था बिड़ला कालेज में जाकर जानकारी ले चुके हैं।  इसके अलावा पुलिस को फारेंसिक जांच, लाई डिटेक्टिव टेस्ट, ब्लड रिपोर्ट आने का इंतजार है। सीओ ने कहा कि यदि ब्लड रिपोर्ट में कुछ नहीं मिला तो जांच नए सिरे से प्रारंभ की जाएगी। कोतवाल ध्यानी ने बताया कि इस मामले में एसओजी, एसटीएफ, दो एसएसआई जांच के लिए लगाए गए हैं। बृहस्पतिवार को भी पुलिस ने घटना स्थल के गोदामों की सफाई की और उसकी जांच की, लेकिन उसमें ऐसा कुछ नहीं मिल पाया। कोतवाल ने कहा कि इस मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है। खुलासा जल्द होगा। इस अवसर पर एसआई नरेश पाल सिंह, वरुण अग्रवाल, अमित कुमार पांडे आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें