फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: डिपो तक कैसे जाएं रोडवेज बस, सड़क पर लग रहा जाम

Wed, 29 Oct 2025 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
डिपो की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर खड़ी बाइकों की वजह से जाम में फंसी रोडवेज बस। संवाद
विज्ञापन
काशीपुर। फ्लाई ओवर बनने से डिपो में रोडवेज बसों को आने-जाने में समस्या हो रही है। सर्विस रोड पर बाइकें खड़ी होती हैं, जिस कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में डिपो की ओर से कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

डिपो जाने वाली सर्विस रोड पर दो बैंक और कई दुकानें हैं। इन दुकानों और बैंक में आने वाले लोग अपनी बाइक सर्विस रोड के किनारे खड़ी करते हैं। ऐसे में जब रोडवेज बस आती-जाती है तो जाम लग जाता है। कई बार तो रोडवेज बसों की साइड बाइकों में लग जाती है। डिपो के फोरमैन मोहम्मद यामीन ने बताया कि सर्विस रोड पर लगने वाले जाम में बसें फंस जाती हैं। जब बसों की साइट बाइकों में लग जाती है, तो लोग लड़ने पर उतारु हो जाते हैं। कई बार लोगों को बैंक व दुकानों के आगे बाइक नहीं खड़ी करने को कहा जाता है, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं होता है।

इनसेट...
फ्लाई ओवर के बनने से स्थिति हुई खराब
काशीपुर डिपो के सामने रेलवे लाइन पर बने फ्लाई ओवर की वजह से स्थिति खराब हो गई है। बस या तो सीधे निकल जाती है, या फिर बस अड्डे के अंदर आने के लिए परेशानी उठानी पड़ती है। फ्लाई ओवर की सर्विस रोड नाले के ऊपर बनी हुई है और उसमें भी गड्ढे हो गए हैं। कई बार तो बस के पहिये तक फंस जाते हैं। यदि सर्विस रोड को चौड़ा नहीं किया जाता है तो स्थिति आगे और भी खराब हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें